सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि विशेष मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी
- दूसरे दिन होगी मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, पढ़ें पावन कथा
- इस चैत्र नवरात्रि में लॉकडाउन का उठाएं लाभ, करें यह पाठ
- नवरात्रि में प्रतिदिन पढ़ें श्री दुर्गा चालीसा : नमो नमो दुर्गे सुख करनी
- चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से आरंभ : जानिए इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें
मां ब्रह्मचारिणी की Aarti : जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता
Maa Brahmacharini ki Aarti
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी के नाम, पढ़ें उनकी पावन आरती
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।
