सम्बंधित जानकारी
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के क्या है मुहूर्त, कैसे करें पूजन?
- कलयुग के अंत में क्या होगा, क्या कहती है भविष्य मालिका?
- Astrology : 30 अक्टूबर तक इन 6 राशियों का समय है खराब
- आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि में किन देवियों की होती है पूजा?
- Jagannath rath yatra 2023 : जगन्नाथ मंदिर कितना प्राचीन है और क्या है इसकी पौराणिक कथा?
Gupta Navaratri: कब से कब तक मनाई जाएगी गुप्त नवरात्रि, जानिए
2023 Gupt Navratri
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि का पर्व साल भर में 4 बार आता हैं। जिसमें गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) 2 बार मनाई जाती है, और इन दिनों 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है।
हिन्दू धर्म में देवी नवदुर्गा की पूजा के लिए नवरात्रि के दिनों को बहुत ही शुभ माना गया है। देवी दुर्गा को समर्पित यह पर्व 1 साल में 4 बार आता है, जिसमें पहला चैत्र, दूसरा आषाढ़, तीसरा आश्विन में और चौथा यानी अंतिम माघ मास में पड़ता है।
जिस तरह सामान्य नवरात्रि में मां दुर्गा के ही दक्षिणमार्गी नौ रूपों की पूजा की जाती है, वैसे ही गुप्त नवरात्रि में वाममार्गी अन्य 10 रूपों की साधना की जाती है, जिन्हें 10 महाविद्या कहते हैं। यहां उक्त दस महाविद्याओं का संबंध अलग-अलग देवियों से हैं। जिनकी इन दिनों साधना की जाती है।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत सोमवार, 19 जून से हो गई है। तथा यह पर्व 28 जून 2023, दिन बुधवार तक जारी रहेगा।
इस बार आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ रविवार, 18 जून 2023 को सुबह 10.06 मिनट से होगा तथा 19 जून, सोमवार को सुबह 11.25 मिनट तक प्रतिपदा या एकम तिथि रहेगी। अत: उदयातिथि के अनुसार गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 19 जून, सोमवार से होगी। और इसका समापन 28 जून 2023, बुधवार को 03.05 ए एम पर नवमी तिथि की समाप्ति होगी।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
navratri 2023
