सम्बंधित जानकारी
- Jagannath rath yatra 2023 : जगन्नाथ मंदिर कितना प्राचीन है और क्या है इसकी पौराणिक कथा?
- Jagannath rath yatra 2023 : जगन्नाथ रथ यात्रा कहां से कहां तक निकलती है?
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के क्या है मुहूर्त, कैसे करें पूजन?
- कब लगने वाला है पंढरपुर का मेला, वारकरी किसे कहते हैं?
- पौधों को हराभरा करके महका देंगे मात्र ये 3 काम कर लें
आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि में किन देवियों की होती है पूजा?
Gupta Navaratri 2023
वर्ष 2023 में गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) का पावन पर्व इस बार सोमवार, 19 जून से प्रारंभ हो रहा है। आषाढ़ मास में मनाया जाने वाला यह पर्व शुक्ल पक्ष के अंतर्गत आता है। 19 जून से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व का समापन नवमी तिथि, मंगलवार के दिन 27 जून 2023 को होगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इन दिनों 10 महाविद्याओं की पूजा-आराधना की जाती है। एक वर्ष में 4 बार नवरात्रि आती हैं और जिसमें 2 सामान्य नवरात्रि के दिनों में देवी के 9 रूपों की तथा गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है। आपको बता दें कि दुर्गा माता के ही दक्षिणमार्गी 9 रूपों के अलावा वाममार्गी अन्य 10 रूपों को ही 10 महाविद्या कहते हैं।
आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में किन देवियों का पूजन किया जाता है।
10 महाविद्या-
1. काली,
2. तारा,
3. त्रिपुरसुंदरी,
4. भुवनेश्वरी,
5. छिन्नमस्ता,
6. त्रिपुरभैरवी,
7. धूमावती,
8. बगलामुखी,
9. मातंगी और
10. कमला।
गुप्त नवरात्रि की ये सभी माताएं पूजा से नहीं बल्कि साधना करने से अधिक प्रसन्न होती हैं, क्योंकि गुप्त नवरात्रि में इनकी विशेष साधना होती है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Gupta Navaratri 2023
