सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि में कैसे उगाएं जवारे अर्थात जौ
- शारदीय नवरात्रि से दशहरा तक नोट कर लें ये शुभ तिथियां
- नवरात्रि में क्यों बोये जाते हैं जौ, मां भगवती को क्यों प्रिय है जानिए 10 वजह
- शारदीय नवरात्रि 2021 इस बार क्यों है खास, घटस्थापना के मुहूर्त सहित जानिए 10 राज
- नवरात्रि 2021 : जानिए शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना, मंत्र, चालीसा, कथाएं, पूजा विधि और भी बहुत कुछ
Aarti Devi Shailputri : नवरात्रि के पहले दिन की आरती- शैलपुत्री मां बैल पर सवार
नवरात्रि के पहले दिन की जाती है मां शैलपुत्री की पूजा। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं मां शैलपुत्री की आरती...
आरती
शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
