सम्बंधित जानकारी
- शारदीय नवरात्रि में करें इन 9 में से कोई एक पाठ तो माता होंगी प्रसन्न
- शारदीय नवरात्रि : माता के 9 रूपों के 9 रहस्य, आप भी नहीं जानते होंगे
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुभकामनाएं : आज जरूरी है यह पूजन सामग्री, पढ़ें सूची
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, कैसे करें सरल पूजन, प्रामाणिक विधि
- चैत्र नवरात्रि : महाष्टमी तिथि 20 अप्रैल 2021 को, कर लीजिए 5 सरल उपाय
शारदीय नवरात्रि से दशहरा तक नोट कर लें ये शुभ तिथियां
शारदीय नवरात्रि का पर्व 7 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर तक रहेगा और 15 अक्टूबर को विजया दशमी रहेगी। आपकी सुविधा के लिए हमने यहां पर नवरात्रि प्रतिपदा से लेकर दशमी तिथि तक के महत्वपूर्ण दिनों को यहां प्रस्तुत किया है। आओ जानते हैं शुभ तिथियों के बारे में।
1. प्रतिपदा तिथि : यह तिथि अश्विन मास शुक्ल पक्ष अर्थात 06 अक्टूबर 2021 को शाम 04 बजकर 34 मिनट से प्रारंभ होकर 07 अक्टूबर 2021 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन घटस्थापना की जाती है। घट स्थापना 7 अक्टूबर को मुहूर्त देखकर करें।
2. सप्तमी : यह तिथि अश्विन मास शुक्ल पक्ष अर्थात 11 अकटूबर सोमवार को रात 11 बजकर 52 से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को रात 09 बजकर 47 मिनट तक सप्तमी रहेगी।
3. अष्टमी तिथि : यह तिथि अश्विन मास शुक्ल पक्ष अर्थात 12 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को रात 09 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। अत: अष्टमी का पूजन 13 अक्टूबर 2021, दिन बुधवार को किया जाएगा।
4. नवमी तिथि : यह तिथि का प्रारंभ 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 07 मिनट से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। अत: नवमी का पूजन 14 अक्टूबर 2021, दिन गुरुवार को किया जाएगा।
5. दशमी तिथि : यह तिथि 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी। अत: विजय दशमी का त्योहार 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
नोट : स्थानीय पंचांग के अनुसार तिथियों के समय में घट-बढ़ होती है।
