सम्बंधित जानकारी
- गुप्त नवरात्रि विशेष : Gupt Navratri में पढ़ें श्री दुर्गा चालीसा- नमो नमो दुर्गे सुख करनी
- Durga Aarti : गुप्त नवरात्रि विशेष दुर्गा आरती- जय अम्बे गौरी
- 30 जून 2022, गुरुवार से गुप्त नवरात्रि शुरू, पुष्य नक्षत्र में बनेंगे खरीदी के शुभ योग, जानिए ग्रह संयोग
- Ashadh Gupt Navratri 2022: गुरुवार से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, आजमाएं ये 5 छोटे-छोटे उपाय
- आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से हो रही है प्रारंभ, धन के लिए जानिए खास 5 उपाय
गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, क्यों की जाती है दस महाविद्याओं की पूजा?
Aashadh gupt navratri 2022: 30 जून 2022, गुरुवार को आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि अंग्रेजी प्रारंभ होगी जो 8 जुलाई तक चलेगी। गुप्त नवरात्रि में दश महाविद्याओं की पूजा और साधना होती है।
क्यों की जाती है दस महाविद्याओं की पूजा Why ten Mahavidyas are worshiped:
1. वैसे तो गुप्त नवरात्रि में भी उन्हीं 9 माताओं की पूजा और आराधना होती है लेकिन यदि कोई अघोर साधना करना चाहे तो दस महाविद्या में से किसी एक की साधना करता है जो गुप्त नावरात्रि में सफल होती है।
2. गुप्त नवरात्रि विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्त्व रखती है।
3. इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं।
4. इस दौरान लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं।
5. भगवान विष्णु शयन काल की अवधि के बीच होते हैं तब देव शक्तियां कमजोर होने लगती हैं। उस समय पृथ्वी पर रुद्र, वरुण, यम आदि का प्रकोप बढ़ने लगता है इन विपत्तियों से बचाव के लिए गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना की जाती है।
