सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि में कैसे उगाएं जवारे अर्थात जौ
- शारदीय नवरात्रि 2021 : यहां पढ़ें दुर्गा पूजन की तिथियां
- शारदीय नवरात्रि से दशहरा तक नोट कर लें ये शुभ तिथियां
- नवरात्रि व्रत रखने का प्लान है तो अपनी सेहत के लिए पहले इसे पढ़ लीजिए
- Shree Durga Chalisa : नवरात्रि में नित्य पढ़ें श्री दुर्गा चालीसा का पाठ, होगी उन्नति, मिलेगी तरक्की
शारदीय नवरात्रि : मां दुर्गा को किस दिन चढ़ाएं कौन सा विशेष प्रसाद, जानिए
Durga Prasad
इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा, गुरुवार के दिन शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा का शुभ पर्व आरंभ हो जाएगा। इन नौ दिनों तक भक्त मां से प्रार्थना और उनकी आराधना करेंगे। इस दौरान नौ दिनों तक माता को भोग लगाया जाएगा।
आइए यहां जानिए नौ खास प्रसाद...
1. प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा शरीर निरोगी रहता है।
2. दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।
3. तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।
4. मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।
5. नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
6. छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपके आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होगी।
7. सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
8. नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
9. नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होगा।
