सम्बंधित जानकारी
- अंडरवर्ल्ड पर ED का शिकंजा, दाऊद की बहन हसीना पारकर के आवास पर छापेमारी
- PM मोदी ने किया सुषमा स्वराज को याद, बताया कैसे उनकी मां ने एक बच्ची का नाम रखा था सुषमा
- ISRO का PSLV-C52 सफलतापूर्वक लॉन्च, 2 छोटे उपग्रह भी लेकर गया साथ, जानिए क्या काम करेगा यह उपग्रह
- केंद्रीय विद्यालयों में हिजाब की अनुमति तो राज्य के स्कूलों में आपत्ति क्यों?
- 14 फरवरी : पुलवामा आतंकी हमले में देश का सीना हुआ छलनी
यू ट्यूब ने बंद किया संसद टीवी का अकाउंट, जानिए वजह...
नई दिल्ली। यूट्यूब पर संसद टीवी के खाते को यूट्यूब के सामुदायिक दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने के चलते बंद कर दिया गया है। यूट्यूब के इस चैनल पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाता है।
इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि खाते को हैक कर उसका नाम बदलकर 'एथेरियम' रख दिया गया था जो एक क्रिप्टो करेंसी है।
अधिकारियों के अनुसार, गूगल के सामने इस मुद्दे को उठाया गया है। हैकिंग जैसा कुछ हुआ है, गूगल से शिकायत की गई है और वे उसे देख रहे हैं।
संसद टीवी के यूट्यूब खाते के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे हैं जिस पर लिखा है, 'इस खाते को यूट्यूब के सामुदायिक दिशा निर्देशों के उल्लंघन के चलते बंद कर दिया गया है।'
