सम्बंधित जानकारी
- भाजपा को लगा बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा योगगुरु बाबा रामदेव का साथ
- कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार चला रही है भगोड़ों के लिए 'ट्रैवल एजेंसी'
- सुब्रमण्यम स्वामी ने बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किल, कमजोर किया गया था माल्या के खिलाफ नोटिस
- माल्या के दावे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, राहुल ने मांगा जेटली का इस्तीफा
- जानिए पेट्रोल के दाम बढ़ने पर जर्मनी के लोगों द्वारा किए गए अनोखे विरोध प्रदर्शन का सच..
बाबा रामदेव 35-40 रुपए में बेचेंगे पेट्रोल-डीजल...
योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि अगर सरकार उन्हें टैक्स में छूट दे तो वे 35-40 रुपए में पेट्रोल-डीजल बेच सकते हैं। एक टीवी कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा।
बाबा रामदेव ने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले सरकार को पेट्रो उत्पादों की कीमतों को कम करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो भाजपा को इसके अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम कर सकती है। मैं पेट्रोल डीजल को 35-40 रुपए में बेच सकता हूं।
बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग मोदी सरकार की बुराई करते हैं वह उनका अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छा काम किया है। स्वच्छ भारत अभियान, उनके कार्यकाल में कोई घोटाला न होना, इसके उदाहरण हैं, लेकिन राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। (एजेंसियां)
