सम्बंधित जानकारी
- कर्नाटक में कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप, भाजपा ने ऑफर किया मंत्री पद
- शिवसेना का बड़ा बयान, कर्नाटक में भाजपा को मिले पहला मौका
- कर्नाटक में किसी को बहुमत नहीं, सबकी नजरें राज्यपाल पर, बनेगी किसकी सरकार
- त्रिशंकु की तरफ बढ़ा कर्नाटक, कांग्रेस ने दिया जद-एस को समर्थन, सरकार को लेकर असमंजस
- कर्नाटक में राज्यपाल किसे देंगे सरकार बनाने का न्योता, विशेषज्ञों की अलग-अलग राय
येदियुरप्पा बने भाजपा विधायक दल के नेता, कर्नाटक सीएम पद पर दावा
बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी ने आज सुबह विधायक दल की बैठक में येदियुरप्पा को अपना नेता चुन लिया है।
येदियुरप्पा बैठक के तुरंत बाद राज्यपाल वेजु भाई वाला से मिलने पहुंच गए। वे उनके समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायकों के साथ एक निदर्लीय भी है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। येदियुरप्पा गुरुवार को शपथ ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत से दूर है। कांग्रेस ने जदएस को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
