Weather Update : आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
Weather Update News : देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है तो कहीं सूरज तेवर दिखा रहा है। बुधवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदला। दोपहर बाद बादल छा गए और कुछ जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
खबरों के अनुसार, देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है तो कहीं सूरज तेवर दिखा रहा है। बुधवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदला। दोपहर बाद बादल छा गए और कुछ जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने आज भी मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बर्फबारी के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है। 20 से 22 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजस्थान में एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। 4 जिलों में ओले भी गिरे। महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 23 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है।
Edited By : Chetan Gour