सम्बंधित जानकारी
- Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra : जानिए इस साल क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स और बड़े अपग्रेड्स
- MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर
- samsung Unpacked 2026 : S26 अल्ट्रा समेत ये 5 बड़े डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास
- Vivo X200T : MediaTek Dimensity 9400+ और ZEISS कैमरे वाला वीवो का धांसू स्मार्टफोन, जानिए क्या रहेगी कीमत
- XUV 5XO VS Tata Sierra : किसकी होगी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बादशाहत?
Google Pixel 10a का धमाका, आज होगा लॉन्च, जानें भारत में संभावित कीमत और 'सबसे दमदार' फीचर्स
टेक दिग्गज गूगल आज (18 फरवरी, बुधवार) अपनी फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को अब तक के सबसे टिकाऊ (Durable) ए-सीरीज फोन के रूप में प्रमोट कर रही है। मजबूत बॉडी के साथ-साथ इस बार फोन में एडवांस AI फीचर्स और बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में कंपनी की चौथी तिमाही (Q4) की अर्निंग कॉल के दौरान पुष्टि की थी कि पिक्सल 10 सीरीज की सफलता के बाद अब इसमें Pixel 10a को भी जोड़ा जा रहा है।
आज रात 9 बजे से प्री-ऑर्डर शुरू, इतनी हो सकती है कीमत
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के अनुसार, भारत में Pixel 10a की प्री-बुकिंग आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएगी। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर से बुक कर सकेंगे। कीमत का अनुमान: पिछले साल Pixel 9a को ₹49,999 (8GB/256GB) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि Pixel 10a की कीमत भी इसी के आसपास होगी। प्री-ऑर्डर करने वालों को एक्सचेंज बोनस, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और गूगल स्टोर क्रेडिट जैसे आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं।
AI फीचर्स: 'जेमिनी' से होगा लैस
इस साल गूगल अपने किफायती फोन में भी प्रीमियम AI फीचर्स दे रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Pixel 10a में Gemini इन-बिल्ट AI असिस्टेंट के रूप में मौजूद रहेगा।
प्रमुख AI फीचर्स-
Gemini Nano और Gemini Live
Pixel Screenshots और Magic Cue
Pixel Screenshots और Magic Cue
Circle to Search और Live Translate
कॉल असिस्ट और बेहतर नॉइज कैंसलेशन
iPhone यूजर्स के लिए भी खास
Pixel 10a में आईफोन यूजर्स के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए RCS मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यह फोन Apple AirPods, Apple TV और FaceTime के साथ भी आसानी से कंपैटिबल होगा, जिससे डेटा ट्रांसफर और वीडियो चैटिंग आसान हो जाएगी। Edited by : Sudhir Sharma
