1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Umar Khalid JNU firing

जेएनयू छात्र उमर खालिद पर अज्ञात व्यक्ति ने चलाई गोली

Umar Khalid
नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को यहां कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर गोली चलाई, लेकिन उमर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 
       
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जिस समय हमला हुआ उस समय उमर खालिद चाय की दुकान पर बैठा था। हमलावर ने उसे धक्का दिया और गोली चला थी। संतुलन बिगड़ने के कारण खालिद गिर गया, जिससे उसे गोली नहीं लगी। हमने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। हालांकि उसकी पिस्तौल वहीं गिर गई।  (वार्ता)