सम्बंधित जानकारी
- मां की मार्मिक अपील पर एसपीओ को छोड़ा, 3 आतंकियों ने 2 दिन पहले किया था अपहरण
- ईवीएम पर फिर बवाल, यूपी में शुरू हुआ सियासी संग्राम
- महिला के पेट में ट्यूमर था, गर्भवती बता इलाज करते रहे चिकित्सक, कोर्ट पहुंचा मामला
- अनशन के लिए पुलिस ने नहीं दी इजाजत तो खटखटाएंगे अदालत का दरवाजा : हार्दिक
- खुदाई के दौरान मिले टीपू सुल्तान काल के करीब 1,000 युद्ध रॉकेट
शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली गोली
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर शनिवार शाम यह घटना उस समय हुई जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था। दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सांसद 72 वर्षीय सिन्हा ‘रामायण’ नामक एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते हैं। वह पूर्व में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। (भाषा)
