1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. stray dogs killed 3 deer

चिड़ियाघर में कुत्तों का आतंक, 8 फीट ऊंची दीवार को फांदकर बाड़े में घुसे, ली 3 हिरणों की जान

Deer
नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर में पिछले महीने आवारा कुत्तों के हमले में 3 हिरण मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को देते बताया कि घटना 12 नवंबर की है। अधिकारियों ने कहा कि कुत्ते 8 फीट ऊंची दीवार को फांदकर हिरणों के बाड़े में घुस गए। उन्होंने बताया कि 2 विलुप्तप्राय 'हॉग हिरण' और एक 'सिका' या जापानी हिरण अगली सुबह मृत पाए गए।
 
उन्होंने कहा कि घटना की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चारदीवारी के एक हिस्से पर कंटीले तार की बाड़ को नुकसान पहुंचा है और उसे ठीक किया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta