सम्बंधित जानकारी
- Cyclone Asani में बहकर आए 'रहस्यमयी' सोने के रथ को लेकर सामने आए चौंकाने वाले राज
- उत्तरप्रदेश के DGP मुकुल गोयल पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पद से हटाए गए
- CM योगी आदित्यनाथ की अपील, स्वदेशी ऐप का करें उपयोग, Koo ऐप के फाउंडर्स ने की मुलाकात
- वैवाहिक बलात्कार पर दिल्ली हाईकोर्ट का खंडित फैसला, महिला संगठन निराश
- शादी से 2 दिन पहले सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
दिल्ली का दिल चोरी कर लिख दिया- 'दिल तो आखिर दिल है, चाहे प्लास्टिक हो या कागज'
नई दिल्ली। राजधानी में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। अब 'दिल्ली का दिल' लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। बीते दिनों किसी ने करोलबाग सेल्फी प्वॉइंट पर लगा दिल चुरा लिया। यहां 'आई लव दिल्ली' लिखा हुआ था, जहां लोग सेल्फी लिया करते हैं।
'लव' की जगह एक बड़ा सा दिल लगा हुआ था। लेकिन शरारती चोर ने इस दिल को यहां से चुरा लिया है और यहां पर कागज का एक बड़ा सा दिल लगा दिया है। इस कागज के दिल पर लिखा है... 'दिल तो आखिर दिल है, चाहे प्लास्टिक हो या कागज'।
इस चुराए दिल की फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद से ही दिल्लीवासियों के लिए ये ना सिर्फ चर्चा का बल्कि मजाक का विषय बन गया है।
