सम्बंधित जानकारी
- स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण में क्यों शामिल नहीं हुए भाजपा के 'लौहपुरुष' लालकृष्ण आडवाणी?
- Statue of Unity : सात मंजिली इमारत के बराबर है सरदार वल्लभ भाई पटेल का चेहरा, 70 फुट लंबे हाथ, ऊंचाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दुगनी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को किया देश को समर्पित
- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : 22 गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा खत, आज होते सरदार तो रो पड़ते...
- Statue of Unity : 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, खूबियां जानेंगे तो रह जाएंगे दंग, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे अनावरण
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर बवाल, ब्रिटेन ने इस तरह कसा भारत पर तंज
गुजरात में बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच ब्रिटेन की मीडिया ने सरदार पटेल की इस मूर्ति को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है।
ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया कि जब भारत यह मूर्ति बना रहा था उस बीच ब्रिटेन ने भारत को करीब एक अरब पाउंड की आर्थिक मदद दी।
ब्रिटेन की वेबसाइट, डेली मेल ने लिखा है कि ब्रिटेन के करदाताओं का पैसा प्रत्यक्ष रूप से मूर्ति निर्माण में नहीं लगा बल्कि भारत में हुए विभिन्न विकास कार्यों में लगा है। लेकिन अगर भारत अपना पैसा मूर्ति बनाने में खर्च नहीं करता तो उन प्रॉजेक्ट्स का खर्च खुद उठा सकता था।
इस खबर में भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया गया है। यह भी दावा किया गया है कि भारत को जितनी आर्थिक मदद मिलती है, उससे कई गुना ज्यादा की मदद वह खुद दूसरे देशों की करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन को अब भारत की मदद नहीं करनी चाहिए।
