1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shivraj Singh Vice President

शिवराज सिंह, वसुंधरा, रमन भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त

Lok Sabha Elections 2019
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को गुरुवार को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही भाजपा राज्यों के अपने तीन प्रभावशाली नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में ले आई।
 
 
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की पूर्व संध्या पर ये नियुक्तियां की। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रचार का एजेंडा रहने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि शाह ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता गंवा दी। चौहान और सिंह तीन कार्यकाल तक क्रमश: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं।
अगला लेख
फर्जी फर्मों के जरिए 34 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का सह आरोपी मेहुल खिरैया गिरफ्तार