1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sam Pitroda has praised PM Modi

सैम पित्रोदा ने कर डाली PM मोदी की तारीफ, कहा- 'मेरे गुजराती मित्र बहुत आत्मीय और दयालु हैं'

Sam Pitroda on PM Modi
कांग्रेस नेता सेम पित्रोदा का पीएम मोदी को लेकर दि‍या गया बयान वायरल हो रहा है। दरअसल, सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें कुशल वक्ता, मेहनती और दयालु इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद दोनों के व्यक्तिगत रिश्ते अच्छे हैं और वे साथ बैठकर खाना भी खा सकते हैं।

सैम पित्रोदा की इस टिप्पणी की है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने पीएम मोदी को 'कुशल वक्ता' और 'मेहनती इंसान' बताया। पित्रोदा ने कहा कि भले ही उनके और प्रधानमंत्री के बीच विचारधारा को लेकर मतभेद हों, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह उनका काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने मोदी को अपना 'गुजराती मित्र' बताते हुए कहा कि वह बेहद आत्मीय, दयालु और दूसरों का ख्याल रखने वाले इंसान हैं।

पित्रोदा की यह टिप्पणी कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुराने बयान के बाद आई है। सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को 'कुशल वक्ता' बताया था। जब पित्रोदा से सोनिया गांधी की इस टिप्पणी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मैं एक इंसान के तौर पर उनका काफी सम्मान करता हूं।'

प्रधानमंत्री के साथ अपने व्यक्तिगत रिश्तों के बारे में बात करते हुए पित्रोदा ने कहा, 'वे मेरे गुजराती मित्र हैं। एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिला हूं, मेरी पत्नी और मैं उनसे मिले थे। व्यक्तिगत तौर पर वे बहुत ही आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने शख्स हैं। बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं। हमारी आपस में अच्छी बनती है। हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं। एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के रूप में, मिस्टर मोदी के खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं है। वे मेरे प्रति बहुत आत्मीय हैं। इस बारे में कोई समस्या नहीं है। मैं इसकी सराहना करता हूं। और मेरी तरफ से भी। मैं कई बार गुजरात में उनके घर जा चुका हूं।'

'PM मोदी के साथ खाना खा सकता हूं: पित्रोदा ने व्यक्तिगत रिश्तों और राजनीतिक विचारधारा के बीच अंतर भी समझाया। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी के दुनिया को देखने के नजरिए और उनकी विचारधारा से उन्हें परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह उन्हें एक व्यक्ति के तौर पर पसंद नहीं करते। 
मैं उनके वि‍चारों के खि‍लाफ हूं : 'लेकिन दुनिया को लेकर उनके विचारों से मुझे दिक्कत हो सकती है। मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत हो सकती है। लेकिन यह एक अलग बात है। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है। और ये दोनों अलग-अलग चीजें हैं। देखिए, मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं, और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक कर सकता हूं। इसलिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'

बता दें कि साल 2018 में सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को कुशल वक्ता बताया था। हालांकि, उन्होंने इस तारीफ के साथ पीएम मोदी पर निशाना भी साधा था। सैम पित्रोदा का ताजा बयान इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उन्हें बीजेपी और आरएसएस के सबसे कड़े आलोचकों में गिना जाता है। सैम पित्रोदा को उनके बेबाक बयानों के लिए भी जाना जाता है, और कई बार उनके बयानों पर विवाद भी हुआ है।
अगला लेख
यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार