Sat, 20 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rohingya Muslim

रोहिंग्या भारत की सुरक्षा के लिए खतरा : केंद्र सरकार

Rohingya Muslim
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार देते हुए गुरुवार को कहा कि इन्हें यहां नहीं रहने दिया जा सकता।
 
केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में आज दायर हलफनामे में कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सरकार ने आगे कहा है कि कुछ रोहिंग्या मुसलमानों के तार आतंकवादी संगठनों से भी हैं और इसलिए उन्हें यहां यहां रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
 
केंद्र ने यह स्पष्ट किया है कि रोहिंग्या गैर-कानूनी तरीके से रह रहे शरणार्थी हैं, इसलिए उनके पास कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है।
 
सरकार का यह जवाब दो रोहिंग्या मुसलमानों की याचिका पर नोटिस के जवाब में आया है। इन याचिकाकर्ताओं की ओर से जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने जिरह की थी, जिसके बाद न्यायालय ने केंद्र को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
जिसने खोले शनि के कई राज, अब अंत के निकट