शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra reaches Assam
Last Updated :शिवसागर (असम) , गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (11:57 IST)

राहुल गांधी की 'Bharat Jodo Nyay Yatra' नगालैंड से असम पहुंची, 110 जिलों से गुजरेगी

राहुल गांधी की 'Bharat Jodo Nyay Yatra' नगालैंड से असम पहुंची, 110 जिलों से गुजरेगी - Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra reaches Assam
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंच गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा नगालैंड (Nagaland) से शिवसागर जिले के हलुवाटिंग होते हुए असम पहुंची। गांधी ने सुबह नगालैंड के तुली से बस यात्रा फिर से शुरू की और लगभग 9.45 बजे असम पहुंचे।

 
राहुल गांधी का स्वागत : हलुवाटिंग में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी का स्वागत किया और राज्य में 8 दिवसीय यात्रा के लिए कांग्रेस की असम इकाई के नेताओं को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया। कांग्रेस सांसद के नेतृत्व में 6,713 किलोमीटर लंबी यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta