शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. FIR lodged against Union Minister Ravneet Singh Bittu
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (22:02 IST)

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

Ravneet Singh Bittu
FIR lodged against Union Minister Ravneet Singh Bittu : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अपने विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गुरुवार को कहा कि वे अपनी टिप्पणी पर कायम हैं और पुलिस शिकायतों से नहीं डरते। बेंगलुरु में बिट्टू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी दर्ज होने पर खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा, कांग्रेस पार्टी हमेशा प्राथमिकी और पुलिस मामले दर्ज करके डराने की कोशिश करती है। मैं बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने भारत में सिखों की स्थिति  के बारे में जो भी कहा है, मैं उस विचार से कैसे सहमत हो सकता हूं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र बिट्टू ने कहा, राहुल गांधी और उनकी पार्टी 100 प्राथमिकी दर्ज कर सकती है, मैं देश की एकता के लिए बोलूंगा। मैं उस परिवार से हूं जिसने गोलियों, बम की परवाह नहीं की। यह पूछे जाने पर कि क्या  वह अपनी टिप्पणियों पर कायम हैं, मंत्री ने कहा, जब पगड़ी बंधी हो तो बयान से पीछे हट सकता है कोई।
ये भी पढ़ें
Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर