सम्बंधित जानकारी
- देश में 100 करोड़ टीके का जश्न, तिरंगे की रोशनी से जगमगाई 100 ऐतिहासिक इमारतें
- जश्न से नहीं भरेंगे जख्म, कांग्रेस का PM मोदी से सवाल- 70 दिनों में कैसे दी जाएगी 106 करोड़ लोगों को खुराक
- वैक्सीन लगा रही नर्स से पीएम मोदी ने पूछा रोचक सवाल, मिला यह जवाब...
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर एक्शन में पीएमओ, PM मोदी ने तेल कंपनियों के प्रमुखों से कही यह बात
- पीएम मोदी ने कुशीनगर को दिया बड़ा तोहफा, किया पहली फ्लाइट में आए बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत
पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज अपने भाषण में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
पीएमओ ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी कोरोनाकाल में 10 बार देश के नाम संबोधन दे चुके हैं।
PM @narendramodi will address the nation at 10 AM today.
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2021
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री शुक्रवार के संबोधन में कोविड टीकाकरण पर बात करेंगे। गुरुवार तक देश में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अपने संबोधन में वे कोविड से अगले चरण की लड़ाई का खाका देश के सामने रख सकते हैं। प्रधानमंत्री अपने संबोधन में अर्थव्यवस्था पर भी कर सकते हैं बात।
