बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi addressed in haryana
Last Modified: बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (13:32 IST)

हरियाणा में पीएम मोदी बोले, दलालों और दामादों से कमल ही बचाएगा

modi in haryana
PM Modi in Haryana : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हरियाणा के सोनीपत में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भ्रष्‍टाचार की जननी बताया। उन्होंने कहा कि जहां जहां कांग्रेस ने पैर रखा वहीं भ्रष्‍टाचार। पीएम ने कहा कि दलालों और दामादों से कमल ही बचाएगा।
 
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर किसानों की जमीनें दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे ​प्रदेश को लूटा गया था। यहां किसानों की जमीनों को लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था।
 
उन्होंने आप भी जानते हैं, जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का है। भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार पैदा करने वाली, पालने-पोषने वाली कांग्रेस है।
 
राज्य में भाजपा राज की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की धरती से बने उत्पाद आज दुनिया के बाजारों में पहुंच रहे हैं, यही है नए भारत की ताकत।
 
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है, विश्वास हुआ है कि अब भारत, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है। दुनिया को लगता है कि आने वाले समय में कोई देश सबसे तेज आगे बढ़ेगा, तो वो भारत है।
 
उन्होंने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए यहां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। जरा सोचिए, जब इतनी बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करेंगी तो बहुत अधिक फायदा मेरे हरियाणा को होगा, यहां के नौजवानों व किसानों को होगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगिकरण बढ़ता है, तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भजनलाल सरकार का भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन