रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol rates reduced on 12th day
Written By
Last Modified: रविवार, 10 जून 2018 (10:33 IST)

26 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, 12 दिन में 1 रुपए 74 पैसे घटे दाम

26 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, 12 दिन में 1 रुपए 74 पैसे घटे दाम - Petrol rates reduced on 12th day
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल के दाम कम किए। आज पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर तक कम किए गए हैं। डीजल भी 19 पैसे तक सस्ता हुआ है। 
 
कुल मिलाकर पिछले 12 दिनों में पेट्रोल के दाम 1 रुपए 74 पैसे तक कम हुए हैं और डीजल में 1 रुपए 29 पैसे तक की कटौती की गई।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे सस्ता होकर 76.78 रुपए प्रति लीटर रह गया। डीजल 18 पैसे की गिरावट के साथ 68.10 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।
 
मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत 84.61 रुपए रही और यहां डीजल 72.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 79.69 रुपए पर पहुंच गया जबकि यहां डीजल 71.89 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
कोलकता में आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 79.44 और 70.65 रुपए प्रति लीटर हैं।
ये भी पढ़ें
JEE Advanced 2018 का रिजल्ट घोषित, पंचकुला के प्रणव ने किया टॉप