1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices same as before

Petrol Price Today 22 Dec 2021: पेट्रोल डीजल के दाम पूर्व यथावत, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel
नई दिल्ली। आज बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी अभी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं घटाए गए हैं। सस्ते तेल के लिए अभी लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है।
 
नए भावों के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 72 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 109.98 रुपए और डीजल 94.14 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है और सुबह ही नए भाव रेट्स लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
महाराष्ट्र विधानसभा में फूटा कोरोना बम, सत्र शुरू होने से पहले ही 10 संक्रमित