सम्बंधित जानकारी
- नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़े नेताओं ने दी गिरफ्तारी
- प्रधानमंत्री ने सूटबूट वाले दोस्तों को फायदा पहुंचाया, युवाओं के सपने को मिट्टी में मिलाया : राहुल
- सोना 360 रुपए लुढ़का, चांदी 900 रुपए सस्ती
- SBI के सर्वर में गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के खाते में आ गई डबल सैलरी
- विश्व कप में इन कारणों के चलते समय से पहले हो सकती है इंडियन प्रीमियर लीग
चिदंबरम बोले, नोटबंदी को समर्थन आरबीआई के इतिहास का काला दिन था
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने नोटबंदी के लिए सरकार की ओर से दिए गए तर्कों से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बोर्ड द्वारा असहमति जताने से जुड़ी खबर को लेकर शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विरोध के बावजूद नोटबंदी का समर्थन करना आरबीआई के इतिहास का काला दिन था।
पूर्व वित्तमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आरबीआई की बैठक का ब्योरा नोटबंदी को सरकार द्वारा सही ठहराने को पूरी तरह गलत साबित करता है। 8 नवंबर 2016 को शाम 5.30 बजे आरबीआई बोर्ड की बैठक हुई जिसमें कई सदस्य मौजूद नहीं थे। बोर्ड ने सरकार की ओर से दिए गए प्रमुख कारणों से असहमति जताई, लेकिन फिर भी नोटबंदी का समर्थन किया गया। यह आरबीआई के इतिहास का काला दिन था।
दरअसल, एक अखबार की खबर में कहा गया है कि नोटबंदी से कुछ घंटे पहले आरबीआई बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी और बोर्ड ने नोटबंदी के पक्ष में सरकार की ओर से दिए गए कुछ प्रमुख तर्कों को खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी जिसके तहत उन दिनों चल रहे 500 रुपए और 1,000 रुपए के नोट चलन से बाहर हो गए थे। (भाषा)
