सम्बंधित जानकारी
- नीट परीक्षा में धांधली की जांच करेगी सीबीआई, अब तक क्या-क्या हुआ?
- कौन हैं प्रदीप सिंह खरोला, जिन्हें बनाया गया है NTA का नया DG
- Paper Leak : बिहार पुलिस को NTA से संदर्भ प्रश्न पत्र मिले, आरोपियों का हो सकता है ‘नार्को टेस्ट’
- Paper Leak मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के DG को हटाया गया
- UGC NET Paper Leak : UP से है मामले का कनेक्शन, CBI ने एक व्यक्ति से की पूछताछ
NTA की वेबसाइट और पोर्टल हुए हैक, क्या बोले अधिकारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA ) के अधिकारियों ने रविवार को दावा किया कि उनकी वेबसाइट तथा अन्य सभी वेब पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनके हैक होने की खबरें गलत और भ्रामक हैं। एनटीए का यह स्पष्टीकरण राष्ट्रीय प्रात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद के बीच आया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनटीए की वेबसाइट और इसके सभी वेब पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनके हैक होने की जानकारी गलत और भ्रामक है।
इस मामले में CBI ने आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए CBI ने विशेष टीमें गठित की हैं। CBI की विशेष टीमें पटना और गोधरा पहुंच चकी हैं।
