सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: राजस्थान में चली शीतलहर, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना
- Weather Updates: उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान गिरा, दिल्ली-एनसीआर में AQI मध्यम श्रेणी में
- Kashmir Weather Updates: कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे, द्रास में तापमान -13.5 डिग्री
- Weather Update: राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा, बढ़ा सर्दी का सितम
- Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा
Weather Updates: मध्यभारत में न्यूनतम तापमान हुआ 8 से 10 डिग्री, कुछेक राज्यों में वर्षा जारी
नई दिल्ली। तमिलनाडु के अंदरुनी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। मध्यभारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहा। कुछेक राज्यों में अभी भी वर्षा का दौरदारा जारी है।
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहा।
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है और देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Edited by: Ravindra Gupta
