1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cold wave in rajasthan

Weather Updates: राजस्थान में चली शीतलहर, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना

cold
नई दिल्ली। तमिलनाडु के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। हालांकि तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही विकसित होने की संभावना है। राजस्थान में एक-दो जगहों पर शीतलहर चली।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गोवा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हुई। राजस्थान में एक-दो जगहों पर शीतलहर चली।
 
अगले 24 घंटों के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्रप्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान को कम कर सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
किसने रची केजरीवाल को जान से मारने की साजिश? सिसोदिया के आरोपों पर भड़की भाजपा