सम्बंधित जानकारी
- इंदौर के वेंकटेश अय्यर 2 गेंद पर 2 विकेट से जिता ले गए लैंकशायर को
- Indore news : अवैध कब्जा हटाने गए दल पर गोलीबारी, सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में
- इंदौर के युगपुरुष धाम की एक और बच्ची की मौत, अब तक 11 बच्चों ने तोड़ा दम
- इंदौर में मोबाइल ढूंढने के लिए सरकारी स्कूल की छात्राओं के कपड़े उतरवाए!
- इंदौर में BJP पार्षद पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, मदद के बहाने कई बार बनाए शारीरिक संबंध
इंदौर में Heart Attack का दिल दहला देने वाला वीडियो, डॉक्टर के सामने ही निकल गया दम
Indore Death Video Viral : देशभर में अचानक से हो रहे हार्ट अटैक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बार फिर हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां डॉक्टर के पास सीने में दर्द की शिकायत लेकर आए मरीज की डॉक्टर के सामने ही मौत हो गई। जांच के दौरान ही मरीज को हार्ट अटैक आ गया। शख्स इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा था और चेकअप के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
मरीज कुर्सी पर बैठकर डॉक्टर से जांच करवा रहा था। इसी दौरान उसे दिल का दौरा पडा। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र की है, मृतक शख्स ऑटो चालक था जो बेचैनी महसूस होने पर डॉक्टर के पास पहुंचा था।A #shocking incident of death due to heart attack has come to light in #Indore #MadhyaPradesh
— Ravi Pratap Dubey (@ravipratapdubey) August 19, 2024
After feeling #chestpain & restlessness,
an auto driver had reached the clinic for treatment.
While the #doctor was examining, his heartbeat stopped. The incident captured in #CCTV pic.twitter.com/giS6raVbO9
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मृतक शख्स एक अन्य शख्स के साथ डॉक्टर के सामने मौजूद है। डॉक्टर के अलावा वहां एक नर्स भी दिखाई दे रही है। डॉक्टर मरीज को देख ही रहे थे कि तभी वह बेसुध हो गया। उसे उठाने की कोशिश हुई तब तक वह बेहोश हो चुका था। जब तक ये समझ पाते कि इसे साइलेंट अटैक आया है, तब तक देर हो चुकी थी।
सोनू नाम के ऑटो चालक सोनू को भाग्यश्री हॉस्पिटल में इलाज के लिए करीब रात 8:00 बजे गया। डॉक्टर उससे बातचीत कर ही रहे थे कि वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सोनू की मौत कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सोनू खुद ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। मौत के बाद उसके पास से आधार कार्ड मिला, जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शख्स की मौत को सुनकर परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ। वहीं पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी गई, सीसीटीवी के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
