सम्बंधित जानकारी
- जॉब और मेट्रोमोनियल विज्ञापनों के जरिए हो रही ठगी, इंदौर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- इंदौर में गृहमंत्री अमित शाह करेंगे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, 14 जुलाई को कार्यक्रम
- Yug purush ashram: इंदौर में बेरहमी के इस नए कारनामे से तो ईश्वर भी रो दिया होगा
- नर्क सी जिंदगी, बच्चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्चे
- युगपुरुष धाम फॉलोअप: कहां गया रजिस्टर, पंचकुईया श्मशान में नहीं मिली बच्चों की मौत की एंट्री?
इंदौर में BJP पार्षद पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, मदद के बहाने कई बार बनाए शारीरिक संबंध
indore bjp councilor shanu sharma rape case : इंदौर में क्राइम का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा पार्षद पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि मदद के बहाने उसके साथ खोटा काम किया गया। द्वारकापुरी में BJP पार्षद के खिलाफ वहीं रहने वाली महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि पार्षद ने मदद के बहाने पहले परिचित के घर फिर होटल में रेप किया। उसे चुप रहने के लिए धमकी भी दी। द्वारकापुरी पुलिस ने 32 साल की महिला की शिकायत पर वार्ड नंबर-82 के भाजपा पार्षद शानू शर्मा उर्फ नितिन के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने कहा कि 2020 में कोरोना के दौरान उसकी पहचान पार्षद शर्मा से हुई थी। रुपयों को लेकर परेशानी होने पर पार्षद शानू शर्मा से मिलने गई थी। तब शर्मा ने मुझे रुपयों की परेशानी पूरी तरह से खत्म करने और सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में शारीरिक संबंध बनाने को कहा। उससे कई बार संबंध बनाए और चुप रहने की धमकी भी दी।
