सम्बंधित जानकारी
- कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें
- CRS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वर्ष 2022 में Covid 19 से हुईं 86.5 लाख मौतें
- कोरोनावायरस संक्रमण से अब कोई खतरा नहीं, इसे लेकर क्या बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ
- Coronavirus के बाद China की Fungus वाली साजिश, क्या है Agroterrorism, अमेरिका में बड़ा खुलासा
- गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत
Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 77 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 6 हजार के पार
Coronavirus Update News : हरियाणा और महाराष्ट्र में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के क्रमश: 12 और 77 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में इस वर्ष एक जनवरी से अब तक कोविड-19 के कुल 1,439 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के एक्टिव केसेज की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 58 हो गई है। रविवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 378 नए केस मिले। इससे एक्टिव मामलों की संख्या 6,133 हो गई।
रविवार को सामने आए 77 मामलों में से 41 पुणे, 25 मुंबई, छह कोल्हापुर, चार नवी मुंबई और एक नागपुर से हैं। मुंबई में इस वर्ष अब तक कुल 665 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 659 अकेले मई माह में दर्ज किए गए। राज्य में इस वर्ष अब तक कोविड से 18 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 17 मरीज पहले से अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।
वहीं हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में इस वर्ष अब तक कुल 181 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से रविवार तक 100 उपचाराधीन हैं। इनमें से केवल एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, शेष घर पर पृथकवास में हैं। देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के एक्टिव केसेज की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 58 हो गई है। रविवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 378 नए केस मिले। इससे एक्टिव मामलों की संख्या 6,133 हो गई।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
