शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Immediate registration restored for Amarnath Yatra
Written By
Last Modified: जम्मू , गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (19:32 IST)

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण बहाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे बुकिंग काउंटर

Amarnath Yatra
Instant registration of Amarnath Yatra restored : अमरनाथ यात्रा 3 दिन निलंबित रहने के बाद बहाल होने के अगले दिन तत्काल पंजीकरण भी पुन: शुरू हुआ और 'स्पॉट बुकिंग काउंटर' पर बड़ी संख्या में लोग पवित्र गुफा की यात्रा के वास्ते पंजीकरण के लिए पहुंचे।
 
यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण बुधवार को बहाल किया गया। उससे पहले अमरनाथ यात्रा को शनिवार से सोमवार तक निलंबित कर दिया गया था। इसकी वजह खराब मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन में मरम्मत कार्य हेतु बंद किया जाना था। गर्मी और उमसभरे मौसम में महिलाओं समेत श्रद्धालु पंजीकरण टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं।
 
अमरनाथ यात्रा के लिए आए महाराष्ट्र के कपिल देव पांडे ने कहा, हम पंजीकरण के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं। पहले हम टोकन लेंगे और फिर स्वास्थ्य जांच कराएंगे। उसके बाद हम पंजीकरण प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की भारी तादाद को देखते हुए और काउंटर होने चाहिए।
 
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 1500 से अधिक गैर पंजीकृत श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया है जो दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बर्फ से बने हिमलिंग के दर्शन करने के लिए जम्मू पहुंचे हैं। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
 
श्रद्धालुओं के तत्काल पंजीकरण के लिए पांच काउंटर स्थापित किए गए हैं। आम लोगों के पंजीकरण के लिए वैष्णवी धाम, महाजन सभा और पंचायत घर में तीन काउंटर तथा साधुओं के पंजीकरण के लिए गीता भवन और राम मंदिर में दो काउंटर बनाए गए हैं।
 
कतार में तीन घंटे से खड़े मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री धर्मेंद्र भार्गव ने कहा कि वे एक सप्ताह पहले पहुंचे थे और अमरनाथ यात्रा पंजीकरण के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले साप्ताह यात्रा निलंबित रहने के दौरान हमने कटरा जाकर माता वैष्णोदेवी मंदिर में देवी के दर्शन किए। और काउंटर होने चाहिए थे ताकि पंजीकरण तेजी से हो पाता। कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने कहा कि पंजीकरण स्थलों पर रूकने एवं पेयजल का प्रबंध अपर्याप्त है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
चांदी में 2300 रुपए का उछाल, सोना भी महंगा हुआ