सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: उत्तर भारत में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का सिलसिला जारी, दिल्ली में छाएंगे बादल
- Weather Update : दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ गिरा पानी, इन राज्यों में बारिश ने गिराया तापमान
- Weather Update: हिमाचल में बारिश से भूस्खलन में दबी कार, इन राज्यों में फिर बारिश के आसार
- Weather Update: IMD ने जारी किया अलर्ट, 11 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
- Weather Updates: देश के अनेक राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान, आईएमडी ने किया अलर्ट
Weather Update: उत्तर भारत में बेमौसम बारिश का सिलसिला थमा, इन राज्यों में ओले गिरने की आशंका
नई दिल्ली। पूरे मार्च महीने और अप्रैल के शुरू में बेमौसम बारिश की मार झेलने वाले दिल्ली-एनसीआर और उत्तरप्रदेश में अब आज शुक्रवार से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में ओले गिरने की आशंका है।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और उससे सटे पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में आज मौसम सुहावना रहने की आशंका है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, मगर बारिश होने की उम्मीद नहीं है। अगले करीब 1 हफ्ते में उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के राज्यों में कोई विशेष मौसमी गतिविधि की आशंका नहीं है। यहां पर आमतौर पर मौसम के साफ रहने की उम्मीद है।
ओडिशा के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तथा तेलंगाना में ओले गिरने की भी आशंका है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में धीरे-धीरे तापमान के 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की आशंका नहीं है।
Edited by: Ravindra Gupta
