1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Exit poll, Himachal assembly electionb 2017

Exit poll : हिमाचल में बन सकती है भाजपा की सरकार

Exit poll
हिमाचल के एक्जिट पोल परिणाम
एजेंसी भाजपा  कांग्रेस अन्य
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 55 13 00
इंडिया टुडे-एक्सिस  47-55 13-20 0-2
टाइम्स नाउ 43-47  19-23 02
एबीपी-सीएसडीएस 35-41 26-32  
जी न्यूज-एक्सिस 51 17  
न्यूज एक्स 42-50 18-24  
न्यूज नेशन 43-47 19-23  
सहारा समय  46 21  
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद कई मीडिया समूहों की ओर से किए गए एग्जिट पोल में भाजपा की जीत की संभावना जताई गई है। इस राज्य की राजनीति में यह देखा गया है कि हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तन होता है। एक बार कांग्रेस तो दूसरी भाजपा सत्ता में आती है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा को लेकर आज शाम आए एक्जिट पोल में भाजपा की सत्ता में वापसी के संभावना जताई गई है। टाइम्स नाउ-वीएमआर’ और ‘जी न्यूज-एक्सिस’ के एक्जिट पोल में भाजपा को 68 सदस्यीय विधानसभा में 51 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ‘टाइम्स नाउ-वीएमआर’ के एक्जिट पोल में कांग्रेस को 16 और जी न्यूज-एक्सिस के पोल में कांग्रेस को 17 सीटें दी गई हैं। ‘आजतक-एक्सिस’ के एक्जिट पोल में भाजपा को 47-55 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं कांग्रेस को 13-20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘न्यूज एक्स’ के पोल के मुताबिक भाजपा को 42-50 सीटें और कांग्रेस को 18-24 सीटें मिल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में बीते नौ नवंबर को मतदान हुआ था। सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने एक्जिट पोल के आकलन को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के दिन ये अनुमान गलत साबित होंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आप एक्जिट पोल पर कितना विश्वास करते हैं। हम बिहार, तमिलनाडु, पंजाब में एक्जिट पोल देख चुके हैं। ये सभी गलत साबित हुए। इसलिए आप एक्जिट पोल पर कितना यकीन कर सकते हैं।’
अगला लेख
Exit poll : गुजरात विधानसभा चुनाव, किसका पलड़ा भारी