शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi CM Rekha Gupta will not live in shishmahal
Last Modified: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (11:50 IST)

शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

Delhi CM rekha gupta
Delhi CM oath taking ceremony : दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण समारोह के बाद शीशमहल में नहीं रहेंगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इसे बढ़ा चुनावी मुद्दा बनाया था। ALSO READ: शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500
 
रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह से पहले जब रेखा गुप्ता से शीशमहल में रहने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं। इससे साफ है कि शालीमार बाग से भाजपा विधायक मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वहां नहीं जाएगा। 
 
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।
 
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और आप के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया। पार्टी 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है।  
 
गौरतलब है कि अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा समेत कई भाजपा नेता पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर बीजेपी की सरकार सरकार दिल्ली में बनती है तो बीजेपी का नया मुख्यमंत्री शीशमहल में नहीं रहेगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM