रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी बजट की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
Rekha Gupta oath taking ceremony : शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में मंत्री के रूप में शपथ लेंगी। गुप्ता के साथ ही प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे।
ALSO READ: रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी के साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को समारोह का न्योता भेजा गया है।
समारोह में ये दिग्गज नहीं होंगे शामिल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था। हालांकि बजट की वजह से आज वे रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी बजट की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम : रामलीला मैदान में आज होने वाले दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta