शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 20 february 2025 live update
Last Updated : गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (23:36 IST)

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

LIVE:  सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती - Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 20 february 2025 live update
Latest News Today Live Updates in Hindi:  कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 78 वर्षीय सोनिया की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस नेता को गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि वे चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।


11:08 PM, 20th Feb
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 78 वर्षीय सोनिया की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस नेता को गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि वे चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।

06:04 PM, 20th Feb
मंत्रियों के साथ यमुना के वासुदेव घाट पहुंचीं दिल्ली की नवनियुक्त रेखा गुप्ता। रेखा गुप्ता के साथ उनका मं‍त्रिमंडल भी हैं। सीएम रेखा गुप्ता यहां यमुना आरती करेंगी।

04:07 PM, 20th Feb
मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय पहुंचकर संभाला कार्यभार। शाम 7 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक। 

12:38 PM, 20th Feb
pankaj singh
डॉ. पंकज सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली : डॉ. पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। विकासपुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते पंकज मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता दिल्ली के एडिशनल कमिश्नर रह चुके हैं। वे मूलत: बक्सर के रहने वाले हैं। पंकज पहली बार विधायक बने हैं। वे दिल्ली नगर निगम में पार्षद भी रह चुके हैं। 

12:36 PM, 20th Feb
kapil mishra
कपिल मिश्रा बने मंत्री : कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए कपिल पार्टी के प्रमुख हिन्दू चेहरे के रूप में उभरे। करावल सीट से विधायक बने कपिल दिल्ली की आप सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। 2023 में वे दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष बने। 

12:34 PM, 20th Feb
ravindra indraraj singh
रवीन्द्र इंद्राज सिंह को LG ने दिलाई शपथ : रवीन्द्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। सिंह दिल्ली भाजपा का प्रमुख दलित चेहरा हैं। बवाना सीट से रवीन्द्र पहली बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। रवीन्द्र के पिता इंद्राज भी नरेला सीट से विधायक रह चुके हैं। रवीन्द्र शपथ के बात जय श्रीराम का नारा लगाया। 

12:32 PM, 20th Feb
manjinder singh sirsa
सिरसा ने भी शपथ ली : मनजिंदर सिरसा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सिरसा राजौरी गार्डन सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। दिल्ली भाजपा का सिख चेहरा सिरसा मूलत: हरियाणा के रहने वाले हैं। वे दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिरसा अकाली दल से भाजपा में आए थे।   

12:31 PM, 20th Feb
ashish sood
आशीष सूद बने मंत्री : जनकपुरी सीट से विधानसभा चुनाव जीते आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। आशीष दिल्ली में पंजाब चेहरा हैं। इनका नाम भी मुख्‍यमंत्री पद के लिए चर्चा में रहा था। पहली बार विधायक बने भाजपा की ओर से जम्मू कश्मीर और गोवा के प्रभारी भी रह चुके हैं। वे पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

12:29 PM, 20th Feb
-रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM। रेखा गुप्ता ने छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और संगठ के कार्यों में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव और फिर अध्यक्ष बनीं। साल 2003-2004 तक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली राज्य की सचिव के रूप में कार्य किया। साल 2004-2006 में वे भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त की गईं। उन्होंने साल 2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।  
pravesh singh
प्रवेश वर्मा ने शपथ ली : रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रवेश मुख्‍यमंत्री पद के भी दावेदार रहे हैं। प्रवेश ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चुनाव में हराया था। 


12:17 PM, 20th Feb
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। आप सांसद स्वाति मालीवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। 

12:06 PM, 20th Feb
-गृहमंत्री अमित शाह रामलीला मैदान पहुंचे, पीएम मोदी का इंतजार। 
-दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी शपथग्रहण समारोह में पहंचे। 
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन याद, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार भी समारोह में पहुंचे। 

12:05 PM, 20th Feb
-दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी शपथग्रहण समारोह में पहंचे। 
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन याद, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार भी समारोह में पहुंचे।

11:23 AM, 20th Feb
-रामलाल मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, लगे जय श्री राम के नारे। कुछ ही देर बाद लेंगी मुख्‍यमंत्री पद की शपथ। 6 दिग्गजों को भी दिलाई जाएगी मंत्री पद की शपथ।  
-महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल। 

10:50 AM, 20th Feb
रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार नामित किया गया है। गुप्ता ने पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष पक्ष के लिए नामित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली आप सरकार ने लंबित रखा था।

10:43 AM, 20th Feb
CM पद की शपथ लेने से पहले मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता 

09:43 AM, 20th Feb
-घर से निकलीं रेखा गुप्ता, कुछ ही देर में मरघट वाले हनुमान मंदिर जाएंगी। 
-राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचे। रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह खुशी की बात है कि हमारी 'लाडली बहना' दिल्ली में शपथ लेंगी। हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं।

09:41 AM, 20th Feb
शपथ के बाद कैबिनेट संग यमुना दर्शन के लिए जा सकती हैंं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। दिल्ली चुनाव में यमुना का पानी था बड़ा मुद्दा।  

08:18 AM, 20th Feb
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेच लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नई दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात।

07:32 AM, 20th Feb
-दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
-प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा लेंगे मंत्री पद की शपथ। 
 

07:31 AM, 20th Feb
-दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
-रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
-भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।