सम्बंधित जानकारी
- CAA के विरोध में युवाओं के शामिल होने पर अलर्ट हुआ संघ, युवाओं को संघ से जोड़ने पर मंथन !
- जामिया हिंसा : कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया 29 अप्रैल तक का समय
- parliament session : NRC पर गृह मंत्रालय का बड़ा बयान, देशभर में लागू करने पर कोई फैसला नहीं
- अमेरिका की शक्तिशाली सिएटल नगर परिषद ने CAA और NRC के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव
- चुनावी ट्रंपकार्ड बना शाहीन बाग, सुरक्षा में RAF की तैनाती
विवाह में CAA के नाम की मेहंदी, गाय को साक्षी मानकर की शादी
सूरत। एक तरफ जामिया और शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध लगातार जारी है, वहीं गुजरात में एक दूल्हे ने तो सीएए का समर्थन करते हाथ में मेहंदी रचा ली।
दरअसल, गुजरात के सूरत में रोहित नाम का दूल्हा अपने हाथ पर सीएए के समर्थन की मेहंदी लगाकर अपनी शादी में पहुंचा। अपने इस समर्थन के बारे में दूल्हे ने कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी तत्व सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने लोगों में इसको लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यह कदम उठाया।
इस शादी की एक और खास बात रही कि रोहित और दुल्हन अभिलाषा ने गाय और बछड़े को साक्षी मानकर विवाह रचाया। 21 ब्राह्मणों ने उनकी शादी संपन्न कराई। जिस समय भारत लड़की वालों के यहां पहुंची सब लोग पहुंच गई। क्योंकि दूल्हे से पहले गाय और बछड़े ने लड़की वालों का यहां प्रवेश किया।
जानकारी के मुताबिक सूरत के रहने वाले रोहित और वेसू की अभिलाषा 3 फरवरी को विवाह के बंधन मे बंधे थे। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी रोहित ने अपने विवाह में कई अनोखे इंतजाम किए।
