मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC
Chief Minister Suvendu Adhikari's big announcement : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात की तरह यहां भी UCC लागू किया जाएगा और अगले 6 महीने के भीतर 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कानून लाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात की तरह यहां भी UCC लागू किया जाएगा और अगले 6 महीने के भीतर 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कानून लाए जाएंगे।
शुभेंदु अधिकारी ने राजधानी कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तरफ से आज आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी और भारतीय संस्कृति या पूजा-स्थलों पर कोई हमला नहीं होने देगी।
मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य के लिए यूसीसी के प्रस्तावित ड्राफ्ट विधेयक की जांच करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, मंदिरों, मठों और देश की विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, प्रस्तावित पश्चिम बंगाल यूसीसी विधेयक में विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों में सभी समुदायों के लिए नागरिक कानूनों को एक समान करने का प्रावधान है।

