सम्बंधित जानकारी
- अमरनाथ गुफा में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
- तीन दिन बाद बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा बहाल
- बड़ी खबर, बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा रद्द, पहलगाम मार्ग से ही होगी यात्रा
- अमरनाथ यात्रियों में खुशी की लहर, पहलगाम मार्ग पर यात्रा फिर शुरू
- अमरनाथ यात्री निराश, भूस्खलन के कारण यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित
श्रद्धालुओं के लिए राहत, जम्मू में अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
जम्मू। हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कुख्यात आतंकवादी बुरहान वानी की मौत की दूसरी बरसी पर कथित रूप से कानून व्यवस्था की समस्या के चलते एक दिन के लिए रोकी गई अमरनाथ यात्रा सोमवार को दोबारा शुरू कर दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा बहाल होने की सूचना उन हजारों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो विभिन्न कारणों से यहां फंसे हुए थे। मुख्य रूप से कई श्रद्धालु 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास मौसम खराब होने के चलते फंसे हुए थे।
उन्होंने बताया कि 1360 महिलाएं एवं 222 साधु आज कश्मीर में बालटाल एवं पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि ये श्रद्धालु आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर आधार शिविर से दो टुकड़ियों में रवाना हुए।
आज दिन के आखिर तक घाटी स्थित गंतव्य स्थानों तक उनके पहुंचने की संभावना है। बहरहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बहाल हो गया है। घाटी में कानूनी व्यवस्था की समस्या को देखते हुए एहतियातन कल राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था।
