1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Amarnath Yatra

तीन दिन बाद बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा बहाल

Amarnath Yatra
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा 3 दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को बहाल हो गई।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह बालटाल मार्ग पर वार्षिक अमरनाथ यात्रा बहाल हो गई। भूस्खलन एवं खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग पर 3 दिनों से यात्रा स्थगित थी।
 
प्रवक्ता के अनुसार यात्रा के 10वें दिन शनिवार को 10,107 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वैसे अब तक 83,130 यात्री पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। पहलगाम मार्ग पर शुक्रवार को ही अमरनाथ यात्रा बहाल हो गई थी। (भाषा)