सम्बंधित जानकारी
- चीन की सीमा के पास इस एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे वायुसेना के विमान, मोदी ने किया उद्घाटन
- हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हाल बेहाल, 19 लोगों को वायुसेना ने बचाया
- वायुसेना प्रमुख बोले, दुनिया में सबसे गंभीर खतरे का सामना कर रहा है भारत
- भारत के रफ़ाएल ख़रीदने से क्या डर जाएंगे चीन और पाकिस्तान?
- वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
यूपी में वायुसेना का माइक्रोलाइट विमान दुर्घटनाग्रस्त, उड़ान के दौरान आई थी खराबी
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक माइक्रोलाइट विमान आज सुबह उत्तर प्रदेश के बागपत के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सौभाग्य से दोनों पायलट सुरक्षित बच गए हैं।
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान नियमित उड़ान पर था, लेकिन बागपत के निकट इसमें खराबी आ गई। दोनों पायलटों ने सूझबूझ से विमान को उतारने की कोशिश की, लेकिन यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में पायलटों को कोई चोट नहीं पहुंची है और दोनों सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया गया है। (वार्ता)
