Thu, 18 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 200 rupees note, RBI

जल्द आएगा 200 रुपए का नोट

200 rupees note
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद आए 500 और 2000 रुपए के नए नोट के बाद अब सरकार 200 रुपए का नया नोट ला रही है। आरबीआई ने इसकी छपाई के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे लोगों को पैसे के लेनदेन में सहायता मिलेगी। 
 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कुछ हफ्तों पहले ही इसकी छपाई के ऑर्डर दिए हैं। इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है। यह कदम ट्रांजैक्शंस को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। 
 
इसके साथ ही नोट के सिक्युरिटी फीचर्स की टेस्टिंग भी की जा रही है। इस 200 रुपए के नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
ये भी पढ़ें
प्रियंका गांधी के कारण राहुल के निकट सहयोगी ने दिया इस्तीफा