सम्बंधित जानकारी
- शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, चुनाव को हिन्दू-मुसलमान में बांट रही है कांग्रेस
- प्रत्याशियों के नामांकन भरने के दौरान कलेक्टरी पर रही धूम
- ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, राज्य में परिवर्तन होना चाहिए
- डीजे बजाने पर प्रत्याशी पर हुई कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया डीजे
- छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस के तीन पदाधिकारी निष्कासित
राजस्थान कांग्रेस ने जारी की 152 प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव मैदान में इन दिग्गजों को उतारा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं।
कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
बुधवार को ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की।