सम्बंधित जानकारी
- हिन्दू रीति-रिवाजों से होगी राहुल गांधी के मेगा रोड शो की शुरुआत
- राहुल गांधी का मेगा शो, 'वक्त है बदलाव का' नारे के साथ मध्यप्रदेश में करेंगे चुनावी शंखनाद
- राहुल गांधी के रोड-शो पर एससी-एसटी एक्ट के विरोध का साया! सुरक्षा के तगड़े इंतजाम...
- राहुल गांधी के रोड-शो में होगा टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन
- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नई रणनीति, तैयार करेगी 'बूथ सहयोगियों' की फौज
राहुल की सभा से 'गायब' दिग्विजय सिंह, सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी
भोपाल। राहुल गांधी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी अपने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से किनारा करती हुई दिखाई दे रही है। सभा स्थल भेल दशहरा मैदान पर पार्टी के बड़े नेताओं के जो कटआउट लगे हैं, उसमें दिग्विजय सिंह का कटआउट शामिल नहीं है।
भेल दशहरा मैदान में लगे पोस्टर में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, विवेक तनखा, सुरेश पचौरी के साथ ही अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया के कटआउट तो शामिल हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह का कटआउट नहीं है। इसको लेकर सियासत गर्मा गई है।
भाजपा ने दिग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस पर जहां चुटकी लेते हुए इसे आपसी गुटबाजी बताया, वहीं खुद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्होंने खुद पोस्टर लगाने से मना किया था।