1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Police Inspector Voluntary Retirement,

पुलिस निरीक्षक ने छोड़ी नौकरी, भाजपा में जाएंगे

Police Inspector
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना नगर निरीक्षक मंगल सिंह धुर्वे ने विधानसभा चुनाव लड़ने के उद्देश्य से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।
 
 
पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह ने रविवार को बताया कि धुर्वे का सेवानिवृत्ति संबंधी आवेदन शासन ने स्वीकार कर लिया है और संभवत: वे सोमवार को कार्यमुक्त हो जाएंगे।
 
वहीं धुर्वे ने बताया कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे और उसके टिकट पर सिवनी जिले की किसी एक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए ही सेवानिवृत्ति ली है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का उद्देश्य अपनी जीवनशैली भी परिवर्तित करना है। (वार्ता)