सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार चला रही है भगोड़ों के लिए 'ट्रैवल एजेंसी'
- राहुल गांधी का हमला, अरुण जेटली ने माल्या को भगाया, वित्तमंत्री इस्तीफा दें
- पीएल पुनिया का दावा, संसद के केंद्रीय कक्ष में माल्या को जेटली से बात करते देखा था
- भाजपा ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से हारेंगे
- भोपाल में फीका पड़ सकता है मोदी और राहुल का मेगा शो
राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल मांगें माफी, भाजपा की मांग
भोपाल। राम को लेकर अब मध्यप्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस ने जहां राम पथ गमन यात्रा का रोड मैप बना कर जारी कर दिया है, वहीं भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
भाजपा के कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कांग्रेस ने कभी राम के अस्तित्व को नहीं माना, इसके लिए उमाशंकर गुप्ता ने कोर्ट में कांग्रेस सरकार के दिए उस हलफनामे का जिक्र भी किया जिसमें राम को काल्पनिक बताया गया था।
उमाशंकर गुप्ता ने इसके लिए राहुल से भोपाल में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इसके साथ ही भाजपा ने राम पथ गमन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रहीं है।
गुप्ता ने कहा कि राम पथ गमन के निर्माण की घोषणा भाजपा ने की थी और सरकार इसके लिए काम भी कर रहीं है। कांग्रेस के हिंदुत्व कार्ड के बाद भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई। पार्टी जल्द ही राम वन पथ के लिए किए गए कामों को लेकर एक पुस्तक जारी करेगी।