सम्बंधित जानकारी
- शिवराज का करारा हमला, मध्यप्रदेश को तबाह कर देगी कांग्रेस
- अरुण यादव को मतदान में गड़बड़ी की आशंका, बोले जनसमर्थन के बावजूद मिलते हैं कम वोट
- लहार : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का सेंध लगाना बड़ी चुनौती
- बागियों और भीतरघात के डर से भाजपा परेशान, आधी रात को संघ की शरण में पहुंचे शिवराज
- चुनाव प्रचार अभियान ने पकड़ा जोर, योगी और हेमा के साथ सेल्फी लेने की होड़
वोटिंग से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, 2 लाख संविदा कर्मचारियों ने किया समर्थन का ऐलान
भोपाल। मध्यप्रदेश में वोटिंग के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। सूबे में लगभग 2 लाख संविदा कर्मचारियों ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है। गुरुवार को प्रदेश के निष्कासित संविदा कर्मचारियों के संगठन ने कमलनाथ से मुलाकात कर प्रदेश के 2 लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों के समर्थन का पत्र भी कमलनाथ को सौंपा।
इससे पहले कमलनाथ ने चुनाव से पहले बड़ा दांव चलते हुए समस्त संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और निकाले गए संविदा कर्मचारियों का वापस नौकरी पर रखने का वादा किया था। कमलनाथ ने संविदा कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आते ही उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाएगा।
कमलनाथ ने संविदा कर्मचारियों से कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग की अपील की। इसके बाद संविदा कर्मचारियों ने चुनाव में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान कर दिया है।